धोनी को लगी चोट, नही खेलेंगे अगला मुकाबला, जाने कोन होगा कप्तान?

महेंद्र सिंह धोनी को लगी चोट, नही खेल पाएंगे अगला मुकाबला? देखते है आगे।

चोट में दिखे महेन्द्र सिंह धोनी!


बात अगर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान की की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं! वह कप्तान के साथ साथ एक बहुत अच्छे बैट्समैन और दुनिया के नंबर एक finisher माने जाते हैं! धोनी के बल्ले से चाहे रन निकले या ना निकले धोनी फॉर्म में हो या ना हो लेकिन उनकी मैदान पर मौजूदगी ही सामने वाली टीम के मन में खौफ पैदा करने के लिए काफी है, धोनी ने अगर अपील किया है तो 90 प्रतिशत चांस होता है कि उनकी अपील सही होती है, इसीलिए कभी-कभी एंपायर भी उनकी अपील पर बिना संकोच के निर्णय दे देते हैं।

RCB के खिलाफ़ चलता है बल्ला!

17 अप्रैल को RCB और CSK के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा शायद से या धोनी और कोहली के बीच आखिरी मैच होगा क्योंकि लोगों का मानना है कि धोनी का IPL में यह last season होगा ऐसे में fans बहुत उतावले हैं धोनी और कोहली को एक साथ मैदान पर देखने के लिए पर इसी बीच एक बहुत बड़ी खबर आ रही है कि प्रैक्टिस के दौरान धोनी के पैरों में चोट लगी है ,जिसकी वजह से धोनी लड़खड़ा कर चल रहे थे और मैदान में प्रैक्टिस करने के लिए भी नहीं आए थे कई लोग का तो यह भी मानना है कि शायद धोनी 17 अप्रैल को खेले जाने वाले RCB और CSK के मुकाबले में ना खेल पाए ऐसे में कप्तान किसको बनाएं इस पर बहुत बड़ा सवाल उठ रहा है!

लड़खाते दिखे धोनी।

इस खबर के चलने के बाद फैंस के बीच बहुत निराशा है क्योंकि उनका जो सपना था कि  आखरी बार कोहली और धोनी को एक साथ मैदान पर देखा जाए शायद से वह टूट सकता है, यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी का RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बहुत अच्छा रिकॉर्ड रहा है आरसीबी के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला खूब बोलता है एक तरफ से देखा जाए तो RCB के लिए अच्छी खबर है लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए यह बुरी खबर है।

पर घबराने की कोई बात नहीं CSK के अधिकारी का मानना है कि धोनी की चोट  छोटी थी जो कि अब ठीक हो चुकी है , तो 17 अप्रैल को  धोनी आपको मैदान पर दिख सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ